{"_id":"1f465fa0ea47aa5da5e9aaaa035f52a4","slug":"outrageousness-consumers-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोशित उपभोक्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोशित उपभोक्ताओं ने लगाया जाम
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रसोई गैस का संकट फिर गहराने लगा है। रसोई गैस के सिलेंडर न मिलने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मंगलवार को एपटेक तिराहे के पास सड़क में सिलेंडर रखकर जाम लगा दिया। इस इलाके में रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण रोजाना होता है लेकिन दो दिन से सिलेंडर न बंटने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जाम लगा दिया।
एपटेक तिराहे के पास बने वितरण प्वाइंट में आज बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंचे थे। जब काफी देर इंतजार के बाद गैस की गाड़ी नहीं आई तो लोगों ने खाली सिलेंडर सड़क में रखकर जाम लगा दिया। इस कारण जीआईसी रोड और टकाना जाने वाली सड़क पर एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। गैस एजेंसी के प्रबंधक डीके जोशी ने बताया हल्दूचौड़ प्लांट से पिछले दो दिनों के भीतर रसोई गैस का एक भी वाहन यहां नहीं आया है। इसके चलते व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है। डीएम सुशील कुमार ने इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारियों से बात की है।