फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to the proposed dam in Darma Valley

दारमा घाटी में प्रस्तावित डैम का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposed dam in Darma Valley
हल्द्वानी में आयोजित बैठक में दिलिंग दारमा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। दिलिंग दारमा सेवा समिति की हल्द्वानी में आयोजित बैठक में सीमांत की मूलभूत सुविधाएं चर्चा हुई और दारमा घाटी में प्रस्तावित डैम का विरोध किया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सेवानिवृत्त (आईजी पुलिस) मोहन सिंह बनंग्याल को समिति का महासचिव नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

फल सिंह बोनाल की अध्यक्षता और कृष्ण सिंह नगन्याल के संचालन में आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि सुंदर सिंह बोनाल थे। इस अवसर पर कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सर्वसहमति से मोहन सिंह बनग्याल को महासचिव, ललित सिंह ग्वाल सचिव (शहरी), पुष्पा दुग्ताल सांस्कृतिक सचिव, नैन सिंह दुग्ताल क्रीड़ा सचिव शहरी, जयेंद्र सिंह फिरमाल को क्रीड़ा सचिव, जीवन सिंह दुग्ताल को संपादक, चंद्र सिंह सीपाल को सह संपादक, नरेंद्र सिंह ग्वाल और मनोज सिंह दुग्ताल ऑडिटर नियुक्त यिका गया।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व विगत वर्ष कोरोना काल में जान गंवाने वाले पूर्व महासचिव जगत सिंह दताल, डॉ. गगन सिंह सोनाल, लाल सिंह बंग्याल, किशन सिंह दुग्ताल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में तमाम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। दारमा क्षेत्र में प्रस्तावित डैम पर चर्चा करते हुए अधिकतर सदस्यों ने इसके निर्माण का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed