फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to integration of Sports Department and Youth Welfare Department

परीक्षा तिथी बदलने की मांग को छात्रों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition to integration of Sports Department and Youth Welfare Department
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में छात्रों ने सरकार और कुमाऊं विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। कुमाऊं विवि की परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बेड़ीनाग मेें छात्रसंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुमाऊं विवि और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कोरोना संक्रमण चरम पर चल रहा है। ऐसे में 14 सितंबर से कुमाऊं विवि की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही है। उन्होंने 26 सितंबर के बाद परीक्षा कराने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर यश लुंठी, हरीश सिंह, योगेश सौन, पियूष रावत, अशोक उप्रेती, अंजू, उत्कर्ष, आशीष, दिवांकर जोशी, योगी भट्ट, रश्मि, तनुज, लोकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन सहित विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार का पुतला फूंका। विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंकने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा के प्रोन्नत करने, विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का कार्यक्रम संशोधित करने की मांग उठाई। पुतला फूंकने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश राठौर, गोकुल मेहरा, राहुल धारियाल, अक्षय बोरा, हिमांशु बोनाल, संदीप सिंह, स्नेहा पंत, संगीता बोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत में सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष रोहित कार्की की अगुवाई में छात्रों ने परीक्षा प्रभारी डॉ. जगदीपक जोशी के माध्यम से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा। उन्होंने बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा, दीपांशु चतुर्वेदी, मनीष महर, अंकित खर्कवाल, भुवन कुमार, विपिन कुमार, बसंत जोशी, अंकित रावत, अनिल कुमार आदि ने शामिल थे। देवीधुरा में चार सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल नेतृत्व में छात्रों ने डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य एसके सिंह के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने 14 सितंबर से कुमाऊं विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने, छात्र छात्राओं की परीक्षा के बीच में कम से कम पांच दिन का गैप देने देने की मांग की। चेतन चम्याल ने छात्रों की समस्याओं का समाधान न होने पर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों मैं छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, छात्र नेता गोलू राणा आदि शामिल थे।

बनबसा में राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्र नेताओं ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर कॉलेज की प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष अमन कुमार, कोषाध्यक्ष विरेंद्र सिंह, विवि प्रतिनिधि शिवानी, मनीषा जोशी, अफरोज, डौली भट्ट, ज्योति, सिम्मी खान, हिमानी प्रजापति, विनीता, साकिब, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed