फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opportunity to speak to the BJP

प्रभावितों के स्थान पर भाजपाइयों को बोलने का मौका, हंगामा

Fri, 11 Aug 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to speak to the BJP
मंच पर भिड़ते डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल और धारचूला के विधायक हरीश धामी - फोटो : अमर उजाला

जनसुनवाई की शुरुआत में ही प्रभावितों के स्थान पर भाजपाइयों के हाथों में माइक थमाने और जनसुनवाई कर रहे अधिकारियों के साथ मंच पर भाजपाइयों के विराजमान होने के विरोध में धारचूला के विधायक हरीश धामी मंच छोड़कर बाहर चल दिए। इस दौरान धामी और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सुनवाई का विरोध कर रहे पूर्व विधायक उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी को पुलिस ने धक्का देकर सुनवाई हाल से बाहर कर दिया।  

विज्ञापन


जनसुनवाई शुरू होने के बाद दो बांध प्रभावितों ने अपनी बात रखी। तीसरे नंबर पर बांध प्रभावित के स्थान पर स्थानीय भाजपा नेता ललित पंत ने माइक हाथ में पकड़ लिया। उन्होंने अपना संबोधन राज्य और केंद्र में हमारी सरकार है से किया और बांध प्रभावितों के हित में सुझाव देने लगे। इतने में हाल में आवाज उठी कि बांध प्रभावितों को बोलने का मौका मिलना चाहिए। इस पर धारचूला के विधायक हरीश धामी ने भी सवाल उठा दिए। उनका कहना था कि डूब क्षेत्र में आने वाले लोगों को पहले बोलने का मौका मिलना चाहिए। उनकी पंत से भी नोकझोंक हुई। इसी दौरान चुफाल और धामी के बीच नोकझोंक होने लगी। 
विज्ञापन


सुनवाई हाल में मौजूद भाजपाई धामी के विरोध में नारे लगाने लगे। इस पर विधायक धामी जनसुनवाई स्थल छोड़ने का ऐलान करते हुए हाल से बाहर निकल गए। यह करीब सवा बारह बजे का वाकया था। भाजपाइयों का प्रभाव कहें या कुछ और जनसुनवाई कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों ने ललित पंत को फिर बोलने का मौका दे दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ समय पश्चात सुनवाई हाल में उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी ने अकेले प्रवेश किया। और बरसात में जनसुनवाई करने पर सवाल खड़े करते हुए सुनवाई बंद करने की मांग करने लगे। विधायक विशन सिंह चुफाल की ऐरी से नोकझोंक हुई। हाल में भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐरी से धक्कामुक्की शुरू कर दी। पुलिस ने बलपूर्वक ऐरी को हाल से बाहर कर दिया।  

विधायक धामी का आमरण अनशन शुरू 
पिथौरागढ़। हंगामे के बाद दोपहर 12.15 बजे जनसुनवाई स्थल विकास भवन सभागार से बाहर गए धारचूला के विधायक हरीश धामी शाम करीब 4 बजे अपने समर्थकों के साथ विकास भवन परिसर पहुंचे और आमरण अनशन में बैठ गए। धामी ने जिला मुख्यालय में जनसुनवाई को गलत बताते हुए न्याय पंचायत स्तर पर जनसुनवाई की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक न्याय पंचायत स्तर पर जनसुनवाई का फैसला नहीं लिया जाता, वह आमरण अनशन से नहीं उठेंगे। धामी को मनाने के लिए प्रभारी जिलाधिकारी आशीष चौहान पहुंचे। उन्होंने विधायक को मनाने के तमाम प्रयास किए लेकिन धामी अनशन से उठने को तैयार नहीं हुए। धामी के साथ तमाम कांग्रेसी अनशन स्थल पर मौजूद हैं।  


प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका 
पिथौरागढ़। पंचेश्वर बांध की जनसुनवाई गांवों में करने समेत तमाम मांगों को लेकर विकासभवन पहुंचे विभिन्न संगठनों को पुलिस ने सुनवाई स्थल पर नहीं जाने दिया। महाकाली की आवाज संगठन के संयोजक शंकर खड़ायत के नेतृत्व में पहुंचे लोगों के साथ ही उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी समेत तमाम लोगों को पुलिस ने रोका। हालांकि बाद में खड़ायत और ऐरी सुनवाई स्थल में पहुंच गए। विकास भवन के बाहर सड़क में प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। कई बार पुलिस के साथ झड़प हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed