{"_id":"60f471ec8ebc3e6d3202266f","slug":"operation-maryada-of-police-pithoragarh-news-hld4316305108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में ऑपरेशन मर्यादा से स्वच्छता के होंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में ऑपरेशन मर्यादा से स्वच्छता के होंगे प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस विभाग ऑपरेशन मर्यादा से धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने का काम करेगा। इसके लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्थलों में गंदगी, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, कूड़ा फेंकने, बीड़ी, सिगरेट, शराब पीने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एसपी सुखबीर सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन गौरी हाल में मासिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी की। उन्होंने जवानों को पुलिस महानिदेशक के प्रदेश में स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मर्यादा के बारे में बताया। कोरोना संक्रमण के लिए लोगों को जागरूक करने, नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई करने को कहा।
एसपी सुखबीर ने चोरी की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना प्रभारियों को नियमित रूप से गश्त, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन, आपदा को देखते हुए पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान ईद के त्योहार के लिए पुलिस को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने विवेचनाधीन मुकदमों, लंबित अभियोगों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
गोष्ठी में एएसपी दूरसंचार बीबी तिवारी, सीओ पिथौरागढ़ आरएस रौतेला, धारचूला ओमप्रकाश शर्मा, डीडीहाट विनोद कुमार थापा, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चंद्र, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आदि रहे।