फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opened the trade, gave admission, did not appoint an instructor to teach

Pithoragarh News: ट्रेड खोली, एडमिशन दिया, पढ़ाने के लिए नहीं की अनुदेशक की तैनाती

Sun, 07 Sep 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Opened the trade, gave admission, did not appoint an instructor to teach
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलिटेक्निक गणाई गंगोली में बी.फार्मा के पहले बैच को पढ़ाने के लिए अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब कोई अनुदेशक ही नियुक्त नहीं किया गया है तो बच्चों को इस ट्रेड में एडमिशन क्यों दे दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2007 से प्रारंभ हुए पॉलिटेक्निक गणाई गंगोली में इसी सत्र से बी-फार्मा ट्रेड शुरू हुआ है। इसके पहले बैच में 25 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इनमें दूरदराज और गणाई गंगोली से बाहर के इलाकों से आए विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्रवेश लेने के बावजूद अब पढ़ाने के लिए कोई अनुदेशक नहीं होने से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान हैं। वे इसे अपने साथ एक तरह की धोखाधड़ी करार दे रहे हैं। समस्या को हल करने के लिए अब क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधि आंदोलन का रास्ता अपनाने की बात करने लगी है।
विज्ञापन




--

लोगों का कहना



गणाई गंगोली पॉलिटेक्निक में बी.फार्मा में बच्चों ने एडमिशन तो ले लिया है लेकिन टीचर नहीं होने से वे परेशान हैं। इसके अलावा आईटी और मैकेनिकल दो अन्य ट्रेड हैं। पॉलिटेक्निक में शीघ्र अनुदेशक की तैनाती नहीं की जाती है आंदोलन किया जाएगा। - बलबीर सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणाई गंगोली
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 03 पीटीएच 05 पी-बलबीर सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य, गणाई गंगोली

--



राजकीय पॉलिटेक्निक गणाई गंगोली में बी.फार्मा में 25 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इनमें लड़किया भी हैं और दूर-दूर से आए बच्चे भी शामिल हैं लेकिन अनुदेशक नहीं है। ऐसे में बच्चों का भविष्य कैसे तैयार होगा। - मनीषा बोरा, ग्राम प्रधान, चौकी

फोटो 03 पीटीएच 06पी- मनीषा बोरा, ग्राम प्रधान, चौकी

--



बी.फार्मा में अनुदेशक नहीं होने से प्रवेश ले चुके बच्चे और अभिभावक चिंतित हैं। यदि जल्द बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था नहीं होगी तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। संबंधित विभाग को त्वरित कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि बच्चों का साल बर्बाद न हो। - राजेंद्र उपाध्याय, गणाई गंगोली

फोटो 03 पीटीएच 07 पी-राजेंद्र उपाध्याय, गणाई गंगोली



--

राजकीय पॉलिटेक्निक में बी.फार्मा के पहले बैच के बच्चों को पढ़ाने के लिए शासन-प्रशासन को तुरंत अनुदेशक की व्यवस्था करनी चाहिए। इंस्ट्रक्टर होंगे तो लगभग 40 ग्राम पंचायतों वाले गणाई गंगोली क्षेत्र और दूसरे इलाकों से भी छात्र-छात्राएं एडमिशन के लिए रुचि लेंगे अन्यथा लोगों के पास आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। - जसबीर डोबाल, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई गंगोली




फोटो 03 पीटीएच 08 पी - जसबीर डोबाल, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई गंगोली
कोट
पॉलीटेक्निक में अनुदेशकों की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके, सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। - फकीर राम टम्टा, विधायक गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed