{"_id":"581779db4f1c1baa31435ae2","slug":"open-motorcycle-sergeant-gaje-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार गजे सिंह के नाम खुली मोटरसाइकिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार गजे सिंह के नाम खुली मोटरसाइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
Updated Mon, 31 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
हवलदार गजे सिंह के नाम खुली मोटरसाइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेना के कुमाऊं स्काउट्स के 35वें स्थापना दिवस पर यहां आयोजित मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हुए।
लकी ड्रा प्रतियोगिता में कुमाऊं स्काउट्स के हवलदार गजे सिंह के नाम मोटरसाइकिल खुली। जबकि द्वितीय पुरस्कार में अंशुल चुनारा ने एलसीडी टीवी और तृतीय पुरस्कार में शांता नगन्याल ने फ्रिज जीता। विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
कुमाऊं स्काउट्स के कमांडिंग आफीसर ललित मोहन मिश्रा ने कहा कि जवानों तथा स्थानीय नागरिकों के मनोरंजन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों को कई बातें सीखने को मिलती है। उनको रोज की दौड़भाग के बीच कुछ पल मनोरंजन के लिए भी मिल जाते हैं।
उन्होंने कुमाऊं स्काउट्स की वीरता और पराक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह यूनिट सीमा की रखवाली का बेहतरीन काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जवानों को लगातार मनोबल बढ़ाए रखना होगा। इससे पहले कमांडिंग आफीसर कर्नल मिश्रा और जया मिश्रा ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। मेले में स्थानीय लोगों की भागीदारी बहुत अधिक थी।