फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only a few people reached the shops for shopping

खरीदारी के लिए गिने चुने लोग ही पहुंचे दुकानों पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
Only a few people reached the shops for shopping
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के दौरान पिथौरागढ़ शहर में सुबह सात से दिन में एक बजे तक दुकानें खुल रही हैं। बाजार में कम लोग ही खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी टायर पंक्चर, मोबाइल और टीवी रीचार्ज की दुकानें भी खुली रहीं। बुधवार को पिथौरागढ़ शहर में सुबह सात बजे से दुकानें खुलने लगी थीं, लेकिन कम ही लोग बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे। हालांकि सुबह के समय फल सब्जी खरीदने वाले लोगों की गांधी चौक में भीड़भाड़ रही। दूध और सब्जी की दुकानों में लोग खरीदारी करते नजर आए। परचून की दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक ही दिखे। जिले के कनालीछीना, डीडीहाट, अस्कोट, जौलजीबी, धारचूला, बलुवाकोट, मुनस्यारी, नाचनी, थल, मुवानी, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, झूलाघाट, वड्डा, जाख, नाकोट, पीपली आदि कस्बों में भी कम ही लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed