{"_id":"5e9884878ebc3e7699111794","slug":"online-study-in-munsyari-pithoragarh-news-hld380299450","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी महाविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी महाविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी महाविद्यालय में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
मुनस्यारी। राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में विगत एक सप्ताह से उत्तराखंड शासन के निर्देश पर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ एमपी नगवाल ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी के सभी शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षण सामग्री/लेक्चर और स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करा रहे हैं । इस वक्त करीब डेढ़ सौ विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेज अटेंड कर रहे हैं। प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन शिक्षण की जिम्मेदारी अंग्रेजी विषय मे प्रदीप मंडल, राजनीति शास्त्र विषय में डॉ रवि जोशी, डॉ अमित कुमार जोशी एवं राज कमल किशोर को दी गई है। इसी प्रकार इतिहास विषय में सुश्री मंजू मेहरा, डॉ. शैलेश भंडारी एवं डॉ नीलम पढ़ा रहे हैं। भूगोल विषय में डॉ दीपक ऑनलाइन अध्ययन करा रहे हैं। अर्थशास्त्र विषय में सुश्री चेतना अरोड़ा , समाजशास्त्र में नरेश ग्वाल द्वारा ऑनलाइन क्लासेस ली जा रही है। इसी प्रकार हिंदी विषय में हेमंती बथयाल, चेतन जोशी एवं सुश्री प्रेमा पांडे द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं ली जा रही है।
-
विश्व भारती और स्टैफर्ड में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
पिथौरागढ़। लॉक डाउन में स्कूल बंद होने पर विश्व भारती पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन कक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। टीचर बच्चों को घर से ही पढ़ा रहे हैं। विश्वभारती विद्यालय की प्रबंधक चंद्रकला गोबाड़ी और स्टैफर्ड स्कूल के मैनेजर राकेश देवलाल ने बताया कि बच्चे घरों में बैठकर विशेष उत्साह से पढ़ाई कर रहे हैं। ब्यूरो