{"_id":"5e93415c8ebc3e72b32d01bd","slug":"online-education-pithoragarh-news-hld379930377","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयासागर इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयासागर इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के कारण पिछले 20 दिनों से अपने घरों में रह रहे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए सरकारी शिक्षकों ने भी पहल शुरू की है। तमाम लोगों ने शिक्षकों की इस पहल की सराहना की है। मस्मोली इंटर कॉलेज के अध्यापक धीरज खड़ायत ने स्कूली बच्चों को यूट्यूब, व्हाट्सअप के माध्यम से सरकारी, पब्लिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाने की पहल की है। धीरज ने बताया कि कोरोना के कारण लॉकडाउन से बच्चों की पढ़ाई सीधे प्रभावित हो गई है। अप्रैल में बच्चों को नई कक्षा में पढ़ना था। अधिकतर प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है, लेकिन सरकारी स्कूलों के बच्चे खाली बैठे हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाने का निर्णय लिया है।
आदर्श प्राथमिक विद्यालय डीडीहाट के शिक्षक कमलेश उप्रेती रोज अपने फेसबुक खाते में विज्ञान के प्रयोग की विडियो को साझा कर बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। दूरस्थ स्कूल बैकोट के अध्यापक सत्यम जोशी भी बच्चों को मोबाइल से बात करके उन्हें शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। कई शिक्षक बच्चों को कोरोना से बचाव के लिये स्केच बनाकर समझा रहे हैं। डाइट के पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती ने बताया कि बच्चों को किसी भी विषय की जानकारी देने का सबसे उपयुक्त साधन उनके शिक्षक ही होते हैं।
दयासागर इंटर कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई है। कोरोना से बचाव के लिए कक्षावार ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें छात्र-छात्राएं, अभिभावक, विषय अध्यापक जुड़े हैं। सभी विद्यार्थियों का परीक्षाफल भी ऑनलाइन घोषित किया जा चुका है। विद्यालय प्रबंधक डीसी लुईस ने बताया कि जो विद्यार्थी अभी ग्रुप से नहीं जुड़े हैं उन सभी छात्रों के अभिभावकों से जल्दी जुड़ने को कहा गया है। ताकि बच्चे ऑनलाइन पढ़ सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
लॉकडाउन में डिग्री कालेज की चल रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के दौरान यहां राजकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन करा रहे हैं। जिसके लिए छात्र छात्राओं के व्हाट्सएप ग्रुप बना उन पर विषय सामग्री उपलब्ध करा बच्चों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। उच्चशिक्षा विभाग एवं प्राचार्य के निर्देश पर बनबसा डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विषय के प्रोफेसर डॉ. दिनेश कुमार छात्र छात्राओं को आनलाइन अध्ययन करा रहे हैं। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं को व्हाट्सएप ऑनलाइन से जोड़कर विषय संबंधी अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। यूट्यूब को भी ऑनलाइन अध्ययन का माध्यम बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अर्थशास्त्र विषय के सिद्धांत, ग्राफ, गणितीय अर्थशास्त्र, विश्लेषण को समझाने के लिए अनेक प्रकार के लिंक के माध्यम से अध्यापन करने के अलावा छात्र छात्राओं के एसाइनमेंट नोट्स भी चेक किए जा रहे हैं। बच्चों के पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्नों के उत्तर भी दिए जा रहे हैं। बताया कि छात्र छात्राओं को लॉकडाउन के दौरान घर पर रहते हुए समय का सदुपयोग कराने के अलावा उन्हें घरों पर ही रहने को भी प्रेरित किया जा रहा है।