{"_id":"60eb31338ebc3e996e002348","slug":"online-education-in-uttarakhand-pithoragarh-news-hld43083550","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो टीवी, यू ट्यूब, रेडियो कम्यूनिटी, दूरदर्शन से बच्चों की होगी पढ़ाई- पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जियो टीवी, यू ट्यूब, रेडियो कम्यूनिटी, दूरदर्शन से बच्चों की होगी पढ़ाई- पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल खोलने की जल्दबाजी में नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर संक्रमण का खतरा अधिक हो सकता है। ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।
ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई चलेगी। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां एकसमान पाठ्यक्रम है। निजी स्कूलों में भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया गया है। नीति आयोग के सर्वे में राज्य चौथे पायदान पर है, जो राज्य की शिक्षा गुणवत्ता को दर्शाता है।
रविवार को वन विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार सतर्क है। बच्चों की पढ़ाई जियो टीवी, यू-ट्यूब और दूरदर्शन के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिले में यूपीसीएल के समस्त अधिकारियों को ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए समस्त सीईओ यूपीसीएल के अधिकारियों से मिलकर ऑनलाइन व्यवस्था सुचारू कराए जाने के लिए कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय के माध्यम से नई शिक्षा नीति का पालन करते हुए कक्षा छह से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाएंगे। करीब 190 स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता भी दिला दी गई है।
इन स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाने वाले 797 अध्यापकों की कमी है। इन अध्यापकों की नियुक्ति के लिए विभागीय आवेदन मांगा गया है।
15 जुलाई को स्क्रीनिंग टेस्ट होने के बाद इन अध्यापकों की तैनाती की जाएगी। सिस्टम में योग्य अध्यापक हैं। इन स्कूलों में गरीब का बच्चा भी करोड़पति बच्चे की तरह कम फीस में पढ़ाई करेगा।
ऑनलाइन पढ़ाई का होगा मूल्यांकन
पिथौरागढ़। शिक्षा मंत्री पांडेय ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई का मूल्यांकन किया जाएगा। इससे पता चल सकेगा कि बच्चा ठीक से पढ़ पा रहा है या नहीं। उन्होंने कहा केंद्र से आदेश मिलने के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे। (संवाद)
अंदरखाने ट्रांसफर हुए हों तो बताएं
पिथौरागढ़। प्रदेश में ट्रांसफर एक्ट लागू है। कहीं से कोई ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं। अगर कहीं कोई ट्रांसफर अंदरखाने हो रहा है तो जरूर बताएं।
पूर्व में इस विभाग को लोग उद्योग विभाग के नाम से जानते थे। मगर अब शिक्षा विभाग को गुणवत्ता के लिए जाना जाए, इसके लिए कार्य किया जा रहा है।
फीस लागू करना हमारी जिम्मेदारी है
पिथौरागढ़। फीस एक्ट लागू करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा फीस एक्ट जल्द लागू किया जाएगा। इस पर 99 फीसदी काम हो चुका है। फीस एक्ट किसी को नुकसान या लाभ पहुंचाने के लिए नहीं बनाया गया है। इसे पारदर्शी तरीके से बनाया जा है।