{"_id":"623350772ea29769087e6e8b","slug":"one-who-cheated-lakhs-in-the-name-of-railways-arrested-from-shamli-pithoragarh-news-hld4567090188","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शामली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शामली से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर दो लोगों से लाखों की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने शामली (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
एक व्यक्ति ने 16 अक्तूबर 2021 को थल थाने में सुधीर मलिक निवासी खेड़ीपट्टी पोस्ट भाज्जू थाना बाबरी जनपद शामली (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ 16.30 लाख की ठगी करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420/467/468/120बी में मुकदमा दर्ज किया था। 12 जनवरी 2022 को थल पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। सुधीर मलिक के खिलाफ ही डीडीहाट कोतवाली में फरवरी 2022 में एक व्यक्ति ने पांच लाख की ठगी करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने डीडीहाट थाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 420/467/468/471/120बी में मुकदमा पंजीकृत किया था। एसपी लोकेश्वर सिंह ने थानाध्यक्ष थल हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने आरोपी को 16 मार्च को आरोपी को सुधीर मलिक को शामली से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।