{"_id":"61b8e191817f4c767747ab4f","slug":"one-killed-four-injured-in-car-accident-pithoragarh-news-hld4476327168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चुपकोट-डाकुड़ा सड़क में सोमवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसडीआरफ और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
सोमवार देर रात दो बजे चुपकोट बैंड से डाकुड़ा को जाने वाली सड़क पर जमराड़ी गांव के पास कार (यूए05-1595) 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही घाट चौकी पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत अभियान चलाया। टीम ने हादसे में घायल तीन लोगों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान हादसे में गंभीर रूप से घायल दीपक सिंह रावत (28) पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी ग्राम पंचायत चमना बास्ते की मौत हो गई। पंकज सिंह सौन(23) पुत्र होशियार सिंह सौन कौल सल्ला को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया है। उसके पैर में गंभीर चोट आई है।
हादसे में घायल प्रकाश चंद पुत्र कुंडल चंद (26) निवासी कौल चिंगरी और अशोक नाथ(21) पुत्र राजेंद्र नाथ निवासी चैतोलीखेत का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में लापता बताया जा रहा दीपक कुमार(32) पुत्र नैन राम निवासी तड़ेमिया रौतगड़ा रात में ही अस्पताल में उपचार कराकर घर चला गया। उन्हें लापता समझकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम काफी समय तक तलाशती रही। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि जो व्यक्ति हादसे में लापता बताया जा रहा था वह खुद पैदल चलकर सकुशल घर पहुंच गए हैं। उसके पैर में हल्की चोट आई है।
विज्ञापन
पूजा से शामिल होकर लौट रहे थे घर
पिथौरागढ़। कार सवार सभी पांच लोग निशनी गांव में पूजा में शामिल होकर घर को लौट रहे थे। सड़क के बदहाल होने और झपकी आना हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से रात के वक्त वाहन से यात्रा न करने को कहा है।

सड़क हादसे में घायल अशोक नाथ।- फोटो : PITHORAGARH