{"_id":"655b93513b3f67ea5709d886","slug":"one-caught-with-wild-boar-meat-and-two-unlicensed-guns-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-7080-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगली सुअर के मांस और बिना लाइसेंस की दो बंदूक के साथ एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगली सुअर के मांस और बिना लाइसेंस की दो बंदूक के साथ एक धरा
Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को बिना लाइसेंस की दो भरवा बंदूक और जंगली सुअर के
मुनस्यारी/नाचनी(पिथौरागढ़)। वन विभाग की टीम ने एक व्यक्ति को दो बंदूक और दो किलो जंगली सुअर के मांस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास बंदुकों के लाइसेंस भी नहीं हैं।
वन क्षेत्राधिकारी मुनस्यारी विजय चंद्र भट्ट के नेतृत्व में टीम ने तेजम पट्टी के गौला गांव में शेर राम के घर में छापा मारा। वहां से जंगली सुअर का पका हुआ दो किलो मांस बरामद हुआ। आरोपी के घर से टीम को बिना लाइसेंस की दो भरवा बंदूकें भी बरामद हुईं। टीम ने बंदुकें और मांस को कब्जे में लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों के तहत सीज कर दिया।
शेर राम को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट ने बताया कि वन अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा। प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगाड़े ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि वन्य जीव अपराध और तस्करी रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा। टीम में वन दरोगा आन सिंह ल्वाल, दिनेश चौहान, गोविंद कुमार, धर्मेंद्र राणा, अनिल सिरोला, धीरज ठगुन्ना, जसपाल सिंह धामी मौजूद रहे।