फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   one arrest with illegal liqar

76 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
one arrest with illegal liqar
पिथौरागढ़ में शराब के साथ गिरफ्तार। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन में भी चोरी छिपे शराब की तस्करी जोरों पर है। पुलिस ने छापा मारकर सब्जी के गोदाम से 76 पेटी शराब बरामद की। मंगलवार को कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने केमू स्टेशन में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सब्जी के एक गोदाम से अवैध रूप से रखी गई 76 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर गोदाम सीज कर दिया। पुलिस ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी ने अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed