फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On the first day of Shardiya Navratri, the crowd of devotees gathered in the temples across the district.

शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिले भर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Shardiya Navratri, the crowd of devotees gathered in the temples across the district.
प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां काली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन व्रत पूजन के साथ श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आराधना की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शारदीय प्रथम नवरात्र को सीमांत जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां के दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान देवी मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठे। जिला मुख्यालय स्थित उल्का देवी, कामाख्या देवी, हुड़ेती के कौशल्या मंदिर, गंगोलीहाट में प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली मंदिर, पांखू स्थित कोटगाड़ी देवी, मुनस्यारी के होकरा देवी सहित तमाम देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति की कामना की। सतगढ़ के छुरमल मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। पंडित गिरीश चंद्र उपाध्याय, दयानिधि पांडेय ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

विद्यालयों में भी कार्यक्रमों का आयोजन
पिथौरागढ़। नवरात्र के पहले दिन मल्लिकार्जुन स्कूल में भगवान राम का पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रस्तुति दी। इस दौरान भव्य झांकी भी निकाली गई। वहां प्रबंधक रचना जोशी, प्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा आदि मौजूद थे। विवेकानंद स्कूल में नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक बीएस गोबाड़ी, अध्यक्ष प्रो. जीत सिंह ज्याला, हरिदत्त जोशी, आरएसएस के विभाग संघचालक पूरन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed