{"_id":"656b15fe4ef8e0d434046f55","slug":"old-woman-died-after-falling-from-roof-of-house-in-pithoragarh-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: मकान की छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: मकान की छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 02 Dec 2023 05:15 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:15 PM IST
सार
पिथौरागढ़ में एक निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल चंपावत लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाराकोट में निर्माणाधीन मकान से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शेर सिंह अधिकारी वर्तमान में अपने पुराने भवन की मरम्मत का कार्य करवा रहे हैं। शुक्रवार शाम को उनकी पत्नी ईश्वरी देवी (75) भवन मरम्मत का कार्य देखने के लिए छत पर गई हुई थीं। इसी दौरान मकान की पहली मंजिल पर बनाई गई अस्थायी पाड़ से वह अचानक जमीन पर गिर गईं। आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल चंपावत लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रामेश्वर घाट में उनके पुत्र जितेंद्र अधिकारी ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लाॅक प्रमुख विनीता, ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश अधिकारी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन