{"_id":"657351a327626209580f0a06","slug":"old-vehicles-of-government-department-are-rusting-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-7762-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सरकारी विभाग के पुराने वाहन खा रहे जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सरकारी विभाग के पुराने वाहन खा रहे जंग
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सरकारी विभागों के काफी पुराने हो चुके वाहन सड़कों किनारे जंग खा रहे हैं। इसके बावजूद इन वाहनों की नीलामी नहीं की जा रही है। वहीं ये वाहन सड़कों के किनारे जगह भी घेर रहे हैं।
शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में लंबे समय से खराब पड़े सड़कों के किनारे खड़े वाहनों की पड़ताल की। कलक्ट्रेट परिसर में कई स्थानों पर ऐसे वाहन खड़े हैं जो चलते ही नहीं है। सड़कों के किनारे इन वाहनों के खड़े होने से कर्मचारियों और फरियाद लेकर विभागीय अधिकारियों के पास आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती।
यहीं हाल सीएमओ कार्यालय में देखने को मिला। कार्यालय के मुख्य गेट के बगल में स्वास्थ्य विभाग की लंबे समय से पुरानी खराब एंबुलेंस जंग खा रही हैं। टीम श्रम विभाग के दफ्तर में पहुंची तो यहां पर भी खराब पड़े वाहन जंक खाते दिखाई दिए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन कार्यालय एवं सीएमओ कार्यालय के भी कई ऐसे वाहन हैं जो कभी चलते ही नहीं हैं।
विज्ञापन
पुराने वाहनों को नीलाम होने से होगा फायदा
पिथौरागढ़। सरकारी विभागों के खराब हो चुके वाहनों की नीलामी होने से राज्य सरकार को अच्छा राजस्व मिलेगा। वहीं सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहन नगर की सुंदरता को भी दाग लगा रहे हैं। लोगों ने ऐसे वाहनों की जल्द नीलामी कराने की मांग की है। संवाद
कोट
विभागों को पुराने वाहनों को नीलाम कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभागों के पास कितने पुराने वाहन हैं इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।