{"_id":"642c646935f958c3f603bf24","slug":"old-pension-restoration-employees-movement-pithoragarh-news-c-8-1-102746-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला मुख्यालय की सड़कों पर 16 को उतरेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला मुख्यालय की सड़कों पर 16 को उतरेंगे कर्मचारी
Tue, 04 Apr 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 04 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 16 अप्रैल को कर्मचारी जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतरेंगे। रामलीला मैदान में हुई बैठक में रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले मंगलवार को बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 16 अप्रैल को पूरे देश के जिला मुख्यालयों में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। पिथौरागढ़ में होने वाली रैली में सभी विकासखंडों के कर्मचारी और शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
संचालन करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल ने सभी को एकजुट होकर रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तराखंड में भी बड़े आंदोलन की आवश्यकता है। मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष एमएल वर्मा ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर रैली में प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
राज्य संयुक्त परिषद केसी जिलाध्यक्ष केसी पंत एवं जिला महामंत्री प्रदीप भट्ट ने कहा कि आंदोलन को व्यापक बनाने के लिए सभी विकास खंडों और कार्यालयों में संपर्क किया जाएगा। बैठक में संजय जोशी, ललित शर्मा, इं दिनेश पांडेय, वंदना भट्ट, भुवन सनवाल, अशोक खड़ायत आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान ललित चंद, रोहित उप्रेती, योगेश पांडेय, राजू वाल्मीकि, राजेश खाती, हिमांशु जोशी, संजय भट्ट, जगदीश राठौड़, राजू राणा, नाजिम हुसैन, त्रिलोचन जोशी, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद थे।