फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Old market effigy committee is a symbol of Hindu Muslim unity

Pithoragarh News: हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक है पुराना बाजार पुतला कमेटी

Wed, 18 Oct 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Old market effigy committee is a symbol of Hindu Muslim unity
पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में राजा जनक के दरबार में घनुष तोड़ने का प्रयास करता रावण। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के पुराना बाजार में पुतला कमेटी हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक है। रामलीला मंचन के लिए कुंभकर्ण, मेघनाथ और ताड़का का पुतला निर्माण हिंदू-मुस्लिम दोनों धर्म के लोग मिलकर करते हैं। मंदिर और मस्जिद के समीप बनने वाले पुतले सांप्रदायिक सौहार्द का भी संदेश देते हैं।
विज्ञापन

सदर की रामलीला 147 साल पुरानी हैं। दशहरा के दिन जलने वाले कुंभकर्ण, मेघनाथ, ताड़का और रावण के पुतले बनाकर ने में सहयोग देने से दोनों धर्म के लोग प्रेम और एकता का संदेश देते हैं। पुराना बाजार चौक पर रामलीला मंचन के लिए बनाए जाने वाले पुतलों का निर्माण उत्साह के किया जाता है। दशहरा के दिन पुतलों को ढोल नगाड़ों के साथ रामलीला मैदान सदर तक लाया जाता है।
विज्ञापन

फिर से शुरू की 2017 में पहल



पिथौरागढ़।करीब 18 साल तक बंद पुतला निर्माण को 2017 में अकबर खान की पहल के बाद फिर से शुरू किया गया। पहले मेघनाथ का पुतला बनाया गया। फिर दो साल बाद दो पुतलों का निर्माण किया गया। 2022 से ताड़िका का पुतला बनाना भी शुरू किया गया। रामलीला के दौरान पुराना बाजार चौक में उत्साह का माहौल होता है। एक तरफ तरफ जामा मस्जिद तो दूसरी तरफ पुराना बाजार का शिवालय मंदिर है। कोई भी त्योहार हो दोनों धर्म के लोग प्रेम भाव से आयोजन में हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्कू शेख खेलते थे रावण का पाठ
पिथौरागढ़। सदर की रामलीला में मुस्लिम भाई अपनी अदाकारी पहले से ही दिखाते रहे हैं। दशकों पूर्व अक्कू शेख रावण का पाठ खेला करते थे। कई साल तक उन्होंने रावण का पाठ खेलकर अपने अभिनय से दर्शकों की तालियां बटोरीं। 1985 से 1990 तक पुतला कमेटी अध्यक्ष अकबर खान के पिता बशीर खान ने सूर्पणखा का पाठ खेला। 2023 में इस पहल को आगे बढ़ाते हुए पुतला कमेटी अध्यक्ष अकबर खान ने कुंभकर्ण की भूमिका से रामलीला मंचन की शुरुआत कर कौमी एकता की मिशाल को आगे बढ़ाने की पहल की है।

पुतला निर्माण में शामिल लोग
पिथौरागढ़। कमेटी अध्यक्ष अकबर खान, प्रियांशु जोशी, दिव्यांश सार्की, निखिलेश सार्की, वंश सार्की, देवेश कुमार, नमन सार्की, योगेश सार्की, मयंक सार्की, हिमांशु जोशी, कनिष्क जोशी, तुषार जोशी, सिद्धार्थ बहादुर, दीपक थापा, कन्नू शाह, आनंद लाल शाह, रमेश पेंटर, विनोद पेंटर आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed