फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ogla were broken in many places by land between Causeway

थल से ओगला के बीच कई जगह टूट गए कॉजवे

Fri, 25 Sep 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 25 Sep 2015 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ogla were broken in many places by land between Causeway

थल से ओगला तक स्टेट हाइवे में तीन साल पूर्व सुधारीकरण का जो काम किया गया था उसकी कलई खुल गई है। सड़क में पानी के निकास के लिए जितने भी कॉजवे बनाए गए थे वह सभी टूट गए हैं। उनमें लगी सरिया बाहर निकल आई है। यह सरिया किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। एडीबी निर्माण खंड ने सड़क की मरम्मत का काम किया था। इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विधायक विशन सिंह चुफाल ने मामला विधानसभा में उठाने का ऐलान किया है। आम जनता तथा यात्री भी गंभीर परेशानी में हैं।

विज्ञापन


विधायक ने कहा है कि सड़क निर्माण में इतनी बड़ी धांधली अन्यत्र देखने को नहीं मिलती। एडीबी के कंस्ट्रक्शन डिवीजन ने धन तो खर्च कर दिया लेकिन गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया। यह मामला गंभीर लापरवाही का बनता है। थल से ओगला तक 33 किलोमीटर की दूरी पर चार, पांच स्थानों पर यह काजवे खतरनाक हालत में पहुंच गए हैं। कुछ स्थानों पर रोड को मानक के हिसाब से चौड़ा नहीं किया गया है। मोड़ों की कटिंग सही नहीं हुई है। करोड़ों की राशि खर्च करने के बाद सड़क की हालत सुधरने के बजाए ज्यादा बिगड़ गई है।
विज्ञापन


इधर, एडीबी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता डीपी आर्य ने सड़क की स्थिति पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि एडीबी ने दो मार्च 2003 को लखनऊ की गंगोत्री इंटरप्राइजेज कंपनी को सड़क निर्माण का काम सौंपा था। कंपनी ने अक्तूबर 2012 से निर्माण का कार्य किया। कंपनी के ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चले गए। वह मानते हैं कि कॉजवे बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाहर निकली सरिया को कटवाया जाएगा और कॉजवे की मरम्मत का काम नए सिरे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed