फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Officers should coordinate and implement development works on ground: Tamta

समन्वय बनाकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारें अधिकारी : टम्टा

Mon, 28 Apr 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Officers should coordinate and implement development works on ground: Tamta
पिथौरागढ़ ​स्थित विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं
पिथौरागढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन, कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का ग्रुप बनाकर नई तकनीकी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में हुई बैठक में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने पांखू की 29 किमी सड़क पर 18.63 करोड़ रुपये खर्च करने के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने पांखू-चौसला एवं बड़ैत–बाफिला सड़क के लिए आगणन, लघु सिंचाई विभाग को नहर एवं कूटा चौरानी जनजाति स्कूल के लिए आम रास्ता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बीआरओ के अधिकारी से एलागाड़-जुम्मा (सांसद आदर्श ग्राम) सड़क के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही टीएचडीसी की व्यवस्था को देखते हुए सड़कों पर स्लाइड जोन का सर्वे कराने के लिए डीएम विनोद गोस्वामी को निर्देश देते हुए कहा कि एनएचपीसी को सर्वे का कार्य सौंपे जाने के संबंध में केंद्र सरकार से पत्राचार करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किए जा रहे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री से वन विभाग को सड़क से संबंधित लंबित वन भूमि स्थानांतरण के मामलों का सरलीकरण कर समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक ग्रामीण को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 100 प्लस सड़क योजना लॉन्च की गई है। इसके तहत जनपद के करीब 300 मार्गों से ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। बैठक में पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता आरएस धर्मशक्तू ने मंत्री को बताया कि नगर में कुल 12 एमएलडी के सापेक्ष 11 एमएलडी पानी मिल रहा है। बैठक में विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी, एडीएम योगेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, डीएफओ आशुतोष सिंह, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो 28 पीटीएच 23 पी- पिथौरागढ़ स्थित विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा एवं अधिकारी। स्रोत : सूचना विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed