फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Objection on names of wards as soon as Pithoragarh Municipal Corporation is formed

Pithoragarh Protest: नगर निगम बनते ही वार्डों के नाम पर आपत्ति, लोगों में आक्रोश; नाम बदलने की मांग

Sat, 24 Aug 2024 12:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

पिथौरागढ़ नगर निगम बनने के बाद वार्डों का विस्तार होते ही इनमें नामों पर आपत्ति शुरू हो गई है। कुजौली, बस्ते, नेड़ा के लोगों ने अपने मूल गांवों के नाम पर वार्ड को पहचान देने की मांग की है।

विज्ञापन
Objection on names of wards as soon as Pithoragarh Municipal Corporation is formed
नगर निगम बनते ही वार्डों के नाम पर आपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर निगम बनने के बाद वार्डों का विस्तार होते ही इनमें नामों पर आपत्ति शुरू हो गई है। कुजौली, बस्ते, नेड़ा के लोगों ने अपने मूल गांवों के नाम पर वार्ड को पहचान देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि निकाय में शामिल करने के बाद उनके गांवों का वजूद खत्म हो गया है। जिस गांव के नाम से क्षेत्र की पहचान थी उनके नाम पर ही वार्ड बनाए जाने चाहिए।

शुक्रवार को कुजौली के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम से डिग्री कॉलेज के पहले गेट, जीआईसी गेट के आगे तक कुजौली गांव की सीमा तक राजस्व ग्राम है। यह गांव सोरघाटी के प्राचीन गांवों में शामिल है। पिछले निकाय चुनाव में इस क्षेत्र के वार्ड का नाम बदलकर जगदंबा वार्ड कर दिया गया।

विज्ञापन

उन्हें इसकी जानकारी तब मिली जब आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा खत्म हो गई। अब पालिका को निगम का दर्जा देने के बाद जगदंबा वार्ड को दो हिस्सों में बांटा गया है। उन्होंने दोनों वार्डों को मूल गांव कुजौली के नाम से पहचान दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि कहा ऐसा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में भाष्कर दत्त उप्रेती, शिव दत्त उप्रेती, नितीश उप्रेती, हेमेश उप्रेती, जीवन उप्रेती, सुशीला पुनेठा, रोहित पुनेठा, देवकी पुनेठा, कविता उप्रेती, भागीरथी उप्रेती सहित कई लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धनौड़ा वार्ड का नाम बदलने की मांग
धनौड़ा वार्ड के लोगों ने अपने वार्ड का नाम बदलने की मांग पर ईओ नगर पालिका को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पालिका की तरफ से वार्ड निर्धारण में धनौड़ा में दो वार्ड बनाए गए हैं इसमें धनौड़ा-एक, धनौड़ा-दो शामिल हैं। उन्होंने धनौड़ा-दो वार्ड का नाम बदलकर बास्ते नेड़ा वार्ड बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजेश शर्मा, जीत शर्मा, गणेश शर्मा, शेखर शर्मा, ललित शर्मा, हरीश शर्मा, लक्ष्मी दत्त शर्मा आदि शामिल रहे।


कुछ आपत्तियां मिली हैं। आपत्तियों पर विचार किया जा रहा है। आपत्तियों के आधार पर वार्डों के नामों का निर्धारण किया जाएगा।
- राजदेव जायसी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed