फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NSUI demonstrated in the Forest Guard recruitment case

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती मामले में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
NSUI demonstrated in the Forest Guard recruitment case
वन भर्ती परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
फारेस्ट गार्ड भर्ती मामले में सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वन मंत्री हरक सिंह रावत से इस्तीफा देने की मांग की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि फारेस्ट गार्ड की भर्ती में लापरवाही बरती गई है। युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस मामले में कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री हरक सिंह रावत से इस्तीफा देने और उत्तराखंड चयन आयोग के अध्यक्ष को भी तत्काल हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने 16 फरवरी को आयोजित भर्ती परीक्षा को तत्काल निरस्त करने और पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई उग्र आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में जिला उपाध्यक्ष रोहित बोनाल, योगेश धामी, योगेश सौन, अजय वल्दिया, शुभम कापड़ी, विकास कार्की आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed