फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now students of class 9 and 11 will be able to give examinations personally

अब कक्षा नौ और 11 के छात्र व्क्तिगत रूप से दे सकेंगे परीक्षाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now students of class 9 and 11 will be able to give examinations personally
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण के चलते नौवीं और 11 के जो छात्र परीक्षाएं नहीं दे पाए थे उनके लिए अब सुनहरा मौका है। सरकार ने राज्य के समस्त स्कूलों में इन कक्षाओं के छात्रों के लिए व्यक्तिगत रूप से परीक्षा देने का प्रावधान बनाया है। इसके चलते इन छात्रों का साल बर्बाद नहीं जाएगा। वंचित छात्र स्कूलों में परीक्षा के लिए प्रार्थना पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा देने से छूट गए नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए ये अच्छा अवसर है। इसके लिए छात्रों को स्कूल में जाकर प्रार्थना पत्र देना होगा। इसके बाद संबंधित विद्यालय छात्रों की सूची तैयार कर उनके लिए परीक्षा की व्यवस्था करेगा। पास होने के बाद छात्र नियमित रूप से हाईस्कूल और इंटर में प्रवेश लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। वर्तमान में एसडीएस, जीआईसी, जीजीआईसी में व्यक्तिगत परीक्षाएं कराई जाती हैं। सरस्वती देव सिंह जीआईसी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि इस व्यवस्था छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में आवेदन करने वाले छात्रों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पाठक ने बताया कि इस पहल के बाद ड्राप आउट हो चुके छात्रों को प्रवेश मिलना आसान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई स्कूल अपने वहां व्यक्तिगत परीक्षाएं कराना चाहता है तो वो मुख्य शिक्षाधिकारी के वहां आवेदन कर सकता है। इससे उनके स्कूली क्षेत्रों में वंचित छात्रों को अपनी पढ़ाई पूरी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed