फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now is old age

अब बुढ़ापा है तो जिंदगी तक ढोनी भारी

Wed, 26 Sep 2018 10:57 PM IST
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली
कुंदन मेहता/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now is old age
सर्वजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

घराटों का प्रचलन क्या खत्म हुआ कि पहलवान के नाम से प्रसिद्ध कनौरा (चौना) के सर्वजीत सिंह के रोजगार का जरिया भी चला गया। कभी अकेले ही 150 से 200 किलो वजनी घराट (पनचक्की) के पाटों को अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, धारचूला आदि क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए सर्वजीत को 80 रुपये मिलते थे। अकेले घराट के दो पाटों को ढोने की क्षमता के कारण 70-80 के दशक में तहसील के कनौरा निवासी सर्वजीत सिंह की इलाके में ही नहीं, डीडीहाट, धारचूला, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा तक ख्याति थी।

विज्ञापन


79 वर्षीय सर्वजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने वर्ष 1970 से 1985 तक सामान ढोने का काम किया। डीडीहाट, धारचूला, पिथौरागढ़, अल्मोेड़ा तक घराट पैदल ही पहुंचाते थे। 80 के दशक में घराट के दो पाटों को पिथौरागढ़ तक पहुंचाने के 80 रुपये मिलते थे। इस काम में आठ लोग लगे होते थे। वह अकेले ही घराट ले जाते थे, उन्हें भी 80 रुपये मिलते थे। इससे परिवार का खर्च आराम से चल जाता था।
विज्ञापन


उम्र बढ़ने के साथ ही सर्वजीत अब लाचार हो गए हैं। उनके तीन बेटे बेरोजगार हैं। खेतीबाड़ी कर गुजारा करते हैं। 71 वर्षीय पत्नी जयंती देवी बीमार हैं। दो साल पहले से सर्वजीत सिंह को एक हजार रुपये मासिक वृद्धावस्था पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वजीत सिंह की मदद की जाएगी। उनको मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। उनके बेटों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। -मीना गंगोला, विधायक गंगोलीहाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed