फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notice to five traders to vacate encroachment in a week

Pithoragarh News: पांच व्यापारियों को एक सप्ताह में अतिक्रमण खाली करने का नोटिस

Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 10 Jun 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Notice to five traders to vacate encroachment in a week
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। प्रशासन और नेशनल हाईवे ने सड़क किनारे बने दुकान और मकान को अतिक्रमण में बताते हुए पांच व्यापारियों को एक सप्ताह के अंदर जगह खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस पाने वाले व्यापारियों ने इसे अन्याय पूर्ण करार देते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम को दिए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि वे लोग दशकों से अपने प्रतिष्ठान में व्यवसाय करते आ रहे हैं। इस बीच दो अन्य व्यापारियों में भूमि और भवन को लेकर विवाद हुआ। इसमें से एक षष्ठी बल्लभ पंत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में आवेदन किया। इसके बाद प्रशासन और नेशनल हाईवे ने अन्य पांच व्यापारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर दुकान और मकान ध्वस्त करने का आदेश दिया है। जहां पर उनके मकान और दुकान हैं वहां कमोवेश सड़क अन्य जगहों से चौड़ी है।
विज्ञापन

पुलिस थाने से लेकर जीआईसी तक और चौराहे से लेकर चोड़ियार तक की सड़क में अनेक लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण किया है। इसके अलावा चौराहे से खड़ी बाजार को जाने वाले पैदल मार्ग में भी अतिक्रमण है। प्रशासन केवल पांच लोगों को ही अतिक्रमण के नाम पर पीड़ित नहीं कर सकता। प्रभावित दुकानदारों ने कहा यदि उनके भवन ध्वस्त किए जाते हैं तो सभी अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें ध्वस्त किया जाना चाहिए। पत्र में मोहन कार्की, दीपक कुमार, आरके साह समेत दो अन्य व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed