फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not beeped by land

नाप भूमि से बाइपास नहीं बनाया जाए

Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Not beeped by land
बाइपास सड़क के मुद्दे पर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग के बाइपास का निर्माण नाप भूमि में करने से नाराज मड़गल (मड़खड़ायत) के लोगों ने डीएम कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। कहा कि बाइपास का निर्माण नाप भूमि में न किया जाए।

विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि बाइपास के लिए मड़गल में सिंचित खेतों से सर्वे किया जा रहा है। इस छोटे से गांव में 26 परिवार रहते हैं। लोगों के पास खेती लायक बहुत कम जमीन है, वह भी सड़क में कट जाएगी तो लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। कहा कि लोग इन खेतों में फसलों के साथ ही सब्जी उत्पादन करते हैं।
विज्ञापन


सड़क कटने के बाद वह लोग भूमिहीन हो जाएंगे। इन लोगों ने डीएम से सड़क का सर्वे खेतों से हटकर अन्यत्र से करने की मांग की है। डीएम सी रविशंकर ने मामले की जानकारी हासिल कर आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। प्रदर्शन में हरी दत्त भट्ट, कैलाश भट्ट, नारायण भट्ट, बासुदेव जोशी, गोविंद बल्लभ जोशी, मुकेश भट्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, भुवन चंद्र जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed