फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Water From Anawalaghat Project

आंवलाघाट पेयजल योजना का लाभ प्रभावशाली लोगों को देने का अरोप लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No Water From Anawalaghat Project
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में पानी के ​​लए प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंवलाघाट पेयजल योजना का लाभ सिर्फ प्रभावशाली लोगों को देने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से इस पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां जल निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से 90 करोड़ से पिथौरागढ़ नगर के लिए आंवलाघाट पेयजल योजना बनाई गई लेकिन अब इसका पानी सिर्फ प्रभावशाली लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ राजनीतिक दलों के नेता और ठेकेदारों को मुख्य टैंक और मुख्य लाइन से सीधे पेयजल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे नियमों का उल्लंघन हुआ है।
पानी उपलब्ध न होने के कारण छेड़ा ग्राम पंचायत के कुछ युवकों ने फार्म हाउस को दिए गए पेयजल कनेक्शन का मुद्दा उठाया तो फार्म स्वामी ने उन्हें गिरफ्तार करवा दिया।

व्यवस्था न सुधरने पर उन्होंने गुरंग देश और सोरघाटी के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, ग्राम प्रधान छेड़ा त्रिलोक बिष्ट, प्रधान छाना हरीश पांडेय, दिनेश बिष्ट, प्रकाश देवली, जावेद खान, कुंडल महर, महिपाल वल्दिया, नवीन ऐरी, शिवम पंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed