फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No trace of the missing driver, family's worries increase

Pithoragarh News: लापता चालक का नहीं लगा सुराग, परिजनों की चिंता बढ़ी

Tue, 07 Oct 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 07 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
No trace of the missing driver, family's worries increase
पिथौरागढ़। जौलजीबी-धारचूला सड़क पर खाई में गिरी कार के चालक का 16 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। समय बीतने के साथ ही परिजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

धारचूला-जौलजीबी सड़क पर ढुंगातोली के पास बीती रविवार की देर रात एक कार खाई में गिर गई थी। कार तो काली नदी किनारे मिली लेकिन इसमें सवार चालक पातों निवासी प्रदीप दरियाल का पता नहीं चल सका। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और एसएसबी ने नदी किनारे सर्च अभियान चलाया लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चला। बारिश तेज होने के बाद देर शाम टीम लौट गई। चालक का 16 घंटे से अधिक समय बाद भी पता नहीं लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। सीओ केएस रावत ने बताया कि चालक की खोजबीन जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed