फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Tobacco Day in Pithauragarh

तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू से दूरी बनाने का संकल्प

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
No Tobacco Day in Pithauragarh
ोथिरागढ़ के नेड़ा में जागरूकता संदेश देते बच्चे। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को गोष्ठी और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया। जिले में सभी सरकारी स्कूलों में कुमाऊंनी भाषा में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी के नेतृत्व में नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। विधायक मयूख महर ने हरी झंडी दिखाई। इसमें नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग कॉलेज के छात्र शामिल रहे। बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय में पीएमएस डॉ. केसी भट्ट ने चिकित्सालय स्टाफ को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने और इसके विरुद्ध समाज को जागरूक करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

जीजीजीआईसी में प्रधानाचार्य कमला आर्या ने तंबाकू से होने वाले नुकसान बताए। पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने छात्राओं को शपथ दिलाई। वहां सभासद किशन खड़ायत, हंसा धामी, शहजादी गौसिया, पार्वती कुंवर, गीता तिवारी, रमा खर्कवाल आदि रहे। जीआईसी में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह पोखरिया की अध्यक्षता गोष्ठी हुई। वहां एमएस कन्याल, एसके बाड़ी, एनके ओझा, एस कर्नाटक, संजय गुप्ता, मुकेश उपाध्याय आदि रहे। मिशन इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता पवन पाटनी ने छात्रों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुगौली के छात्रों ने पोस्टर बनाए। वहां प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह खाती, प्रधान गणकोट नीरज कुमार, अंजना कोहली, कुंती देवी आदि रहे। सेल में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सौन के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जिसमें उपप्रधान रविंद्र सामंत, सचिव पंचेश्वर मेला समिति देव बिष्ट, आशा, हंसा देवी शामिल रहे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय विण में चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता हुई। वहां प्रधानाचार्य नीरज पंत, ग्राम पंचायत अधिकारी महिला कोहली, गीता देवी, अजीम, हर्ष, राजेंद्र आदि रहे।
जीआईसी पीपलकोट प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक अनिल ने योग, मर्म की जानकारी दी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरकुच, जीआईसी मायालेख में रैली निकाली गई। नॉर्थराइड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। वहां चेयरमैन प्रकाश पांडे, निदेशक प्रदीप कुमार आदि रहे। मानस एकेडमी दौला और सिटी शाखा के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक भी हुए। वहां मीनू भट्ट, सुनीता रावत, गजेंद्र सिंह बोरा, गिरीश पुजारा, माया उपाध्याय, मधुसूदन पुनेठा आदि रहे।
नेड़ा में सामाजिक चिंतक तारा सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। बच्चों ने हाथ में पोस्टर लेकर लोगों से तंबाकू छोड़ने की अपील की। राइंका देवलथल में जागरूकता रैली निकाली। निबंध, पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक हुए। प्रधानाचार्य कुंदन सिंह, राजेश मोहन, संजय पाटनी, महेश पुनेठा आदि रहे।

छात्राओं ने चित्र के माध्यम से किया जागरूक
थल/मुवानी/डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जीआईसी की छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से लोगों को तंबाकू के दुष्परिणाम बताए। प्रधानाचार्य डॉ. आशा जोशी तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई। वहां शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष सुंदर सिंह रौतेला, शिक्षिका हरिप्रिया पांडे, विमला रावत, हेमलता जोशी, लता मेहता, माया रावत, राधिका मौजूद रहीं। मुवानी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. जीसी पंत के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने पोस्टर भी बनाए। डीडीहाट के नारायणनगर महाविद्यालय में मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक कोतवाली डीडीहाट के बसंत कुमार ने छात्रों को तंबाकू के दुष्परिणाम बताए। वहां प्राचार्य डॉ. प्रवीन जोशी, अलंकृता सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed