फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No teachers of maths, science subjects in junior high school age

जूनियर हाईस्कूल अजेड़ा में गणित, विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
No teachers of maths, science subjects in junior high school age
डीडीहाट का जूनियर हाईस्कूल अजेड़ा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जूनियर हाईस्कूल अजेड़ा में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षक नहीं हैं इस कारण अभिभावकों ने अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराने का मन बना लिया है। स्कूल में इन विषयों के शिक्षकों की तैनाती के बाद अभिभावकों ने निजी स्कूल से अपने बच्चों का दाखिला जूनियर हाईस्कूल में कराया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव हड़खोला से लगे डीडीहाट तहसील के अजेड़ा जूनियर हाईस्कूल में कुछ साल पहले गणित और विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी लेकिन कुछ दिन पहले दोनों शिक्षकों को बिना किसी प्रतिस्थानी के उनके मूल विद्यालय हचीला में भेज दिया गया जबकि हचीला में पूर्व से ही गणित, विज्ञान के शिक्षक तैनात हैं। इधर जैसे ही अभिभावकों को इसकी खबर मिली तो वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलने पिथौरागढ़, डीडीहाट पहुंचे। अभिभावकों को पूर्व की व्यवस्था लागू रहने का आश्वासन तो शिक्षा विभाग से दिया गया लेकिन 15 दिन बाद भी शिक्षकों को न तो अजेड़ा के स्कूल में भेजा गया और न किसी नए शिक्षक की नियुक्ति ही की गई। इससे अभिभावकों में रोष है।
विज्ञापन

निजी स्कूल से निकालकर जूहा में दिलाया प्रवेश
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिभावकों ने गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की तैनाती के बाद निजी स्कूल से अपने बच्चों को अप्रैल 2022 में जूहा अजेड़ा में प्रवेश दिलाया लेकिन 15 दिन में ही दोनों विषयों के शिक्षकों के जाने से अभिभावकों में नाराजगी है। गोविंद सिंह, किशन सिंह, जगदीश सिंह सहित दर्जनों अभिभावकों ने कहा कि अगर एक अगस्त से पहले गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वह अपने बच्चों को वापस निजी स्कूल में दाखिला दिलाने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल अजेड़ा में गणित और विज्ञान के शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव शिक्षा विभाग को भेजा है। विभाग से शिक्षक प्राप्त होते ही अजेड़ा में प्राथमिकता से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
-एससी जोशी, खंड शिक्षाधिकारी, डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed