{"_id":"60d6187b8ebc3e2c5e1f7ce7","slug":"no-road-to-nainipatal-pithoragarh-news-hld42900208","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीपातल-मड़मानले सड़क में घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीपातल-मड़मानले सड़क में घटिया निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीपातल-मड़मनाले सड़क पर हुए हॉटमिक्स, मोड़ कटान, डिफेक्ट कटिंग की उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विधि आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट रमेश कापड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार को स्थानीय लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने वहां डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। लोनिवि और ठेकेदार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन भी किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रांतीय खंड लोनिवि खंड के अधीन नैनीपातल-मड़मानले सड़क में वर्ष 2015 में हॉटमिक्स, मोड़ कटान, डिफेक्ट कटिंग और नाली निर्माण का कार्य प्रस्तावित था।
विज्ञापन
इसके लिए 457.60 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। 16 फरवरी 2015 को कार्य शुरू किया गया। ठेकेदार को 15 अगस्त 2016 तक कार्य पूरा करना था, लेकिन कार्य अधूरा है।
ठेकेदार को कार्य पूरा करने के लिए लोनिवि समय बढ़ाता जा रहा है। उनका कहना है कि ठेकेदार अभी सारे डिफेक्ट कटिंग का कार्य पूरा नहीं करवा सका है। कई बार शिकायत करने के बाद हुए हॉटमिक्स की गुणवत्ता काफी खराब है।
कई जगह पर डामर उखड़ने लगा है। उन्होंने डीएम से निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।
इस मौके पर नवीन चंद्र कापड़ी, मुकेश कापड़ी, नरेश चंद्र, जीवन कापड़ी, पुष्कर कापड़ी, कृष्णानंद कापड़ी, भुवन कापड़ी, राजेश कापड़ी आदि रहे।