{"_id":"60d617be8ebc3e94c43012df","slug":"no-road-to-harkot-village-pithoragarh-news-hld429001495","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से छिरीरौली गधेरे में नहीं बना पुल, मरीज को पांच किमी पीठ में ढोकर पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से छिरीरौली गधेरे में नहीं बना पुल, मरीज को पांच किमी पीठ में ढोकर पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत हरकोट के तोक मटेना के लिए बन रही सड़क पर छिरीरौली गधेरे के पास दो साल से बनाया जा रहा पुल नहीं बन पाया है। पुल बनाने में पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से की जा रही लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
पुल न बन पाने का खामियाजा ग्रामीणों को हर दिन झेलना पड़ रहा है। छिरीरौली गधेरे में पुल न होने से ग्राम पंचायत हरकोट के मटेना तोक की एक बीमार महिला को ग्रामीणों और परिजनों ने पीठ पर चार किमी पैदल चलकर आपदा में ध्वस्त बदहाल पैदल रास्तों से अस्पताल पहुंचाया।
ग्राम पंचायत हरकोट के तोक मटेना निवासी मानुली देवी (55) रीढ़ की हड्डी में दर्द होने के कारण पिछले कई दिनों से उठ नहीं पा रही थी। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पीठ में चार किमी पैदल चलकर मुनस्यारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि दो साल में पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होना विभाग की कार्यप्रणाली को सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने शीघ्र पुल का निर्माण पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
लोगों का कहना है कि पीएमजीएसवाई पिछले दो सालों से छिरीरौली गधेरे के पास पुल का निर्माण कर रही है, लेकिन अभी तक यहां पर पुल का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
पुल निर्माण के नाम पर सिर्फ दो ही एबेटमेंट ही बन पाए हैं। पुल नहीं होने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि वर्षाकाल में मदकोट-चौना, इमला सड़क भी भदेली के पास बंद है। इससे लोग इस सड़क से आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं।
छिरीरौली गधेरे के पास पुल न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोनिवि इस गधेरे के पास बन रहे पुल को शीघ्र पूरा करने के साथ भदेली में बंद मदकोट चौना सड़क को भी शीघ्र सुचारु करना चाहिए।
हीरा सिंह चिराल सामाजिक कार्यकर्ता
जान जोखिम में डालकर गांव पहुंचा रहे हैं खाद्यान्न
पिथौरागढ़। छिरीरौली गधेरे के पास पुल नहीं होने से लोग वर्षाकाल में उफनाए गधेरे में जान जोखिम में डालकर हरकोट और मटेना तक जरूरी सामान पहुंचाने को मजबूर हैं। उन्होंने पीएमजीएसवाई से शीघ्र पुल का निर्माण पूरा करने और प्रशासन से आपदा में ध्वस्त पैदल रास्तों को ठीक करने की मांग की है।
छिरीरौली गधेरे में स्टील गार्डर का पुल लगाया जाना है। इस पुल को हल्द्वानी में तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही पुल को स्थापित करने की की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विवेक धर्मशक्तू, एई, पीएमजीएसवाई मुनस्यारी।