{"_id":"6150bec18ebc3efde43e57e1","slug":"no-road-no-vote-in-moonakot-pithoragarh-news-hld439388021","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन सरकार ने जनता को ठगा : महर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ के मूनाकोट में आंदोलन के समर्थन में बैठे ग्रामीणों को समर्थन देते कांग्रेसी। संवाद न्
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
मूनाकोट/पिथौरागढ़। अशोकनगर-बेलतड़ी सड़क के लिए चल रहे आंदोलन को पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने डबल इंजन सरकार पर जनता को ठगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
रविवार को बेलतड़ी में धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व विधायक महर ने कहा कि ग्रामीणों को मजबूरन रोड नहीं तो वोट नहीं के संकल्प के साथ धरने पर बैठना पड़ रहा है। सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पांच साल में कुछ भी विकास कार्य नहीं कर पाए। अधिकतर गांवों के लिए कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत सड़कों का कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि इसका जवाब जनता उन्हें चुनाव में देगी।
विज्ञापन
स्थानीय तारा दत्त भट ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण के लिए चक्कर काट रहे थे। अब आंदोलन का ही रास्ता बचा है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहां दकांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, तिलक जोशी, भुवन पांडे, मुकेश पंत, श्याम सुंदर सौन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।