{"_id":"6112bbe18ebc3e2f6a134152","slug":"no-road-in-nirara-village-pithoragarh-news-hld434134639","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सालों से निर्माणाधीन निरड़ा सड़क की बदहाली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 सालों से निर्माणाधीन निरड़ा सड़क की बदहाली से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में 10 सालों से निर्माणाधीन निराड़ा सड़क को ठीक करने की मांग को प्रदर्शन करते
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर मुख्यालय से लगे पिछले 10 सालों से निर्माणाधीन निराड़ा सड़क की बदहाली से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने सड़क को ठीक करने के लिए लोनिवि और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र सड़क को ठीक न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
निराड़ा के ग्रामीण मंगलवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। पंत ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में लापरवाही के लिए लोनिवि की घटिया कार्यशैली जिम्मेदार है। कहा कि इस सड़क का निर्माण 10 वर्षों से बेहद धीमी गति से किया जा रहा है। डेढ़ किमी लंबी सड़क को बनाने में लापरवाही की जा रही है।
उसके लिए विभागीय अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। बरसात में अनेक स्थानों पर यह तालाब में तब्दील हुई है। यदि जल्द ही सरकार में बैठे लोग और प्रशासन ने इसे लेकर कोई समाधान नहीं निकाला तो गांव के लोग लोनिवि और सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सभासद भुवन जोशी ने भी सड़क की बदहाली के लिए सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली आज जिले में संदेह के घेरे में है।
सड़क को जनहित में जल्द पूरा किया जाना जरूरी है। इस मौके पर अंकित नाथ, गौरव नाथ, अमित नाथ, हिमांशु लेखक, विनीत लेखक, अंकित देवलाल, रविंद्र भट्ट, रोशन नाथ आदि रहे।