फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Radeologist in Pithauragarh

रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग को लेकर दवा प्रतिनिधि संघ ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
No Radeologist in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि संघ के सदस्य। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के संचालन के लिए दवा प्रतिनिधि संघ ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। इससे आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में हुए प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट, फिजिशियन, सर्जन, चर्म रोग विशेषज्ञ समेत स्टाफ नर्स और वार्डब्वॉय के पद खाली हैं। पिथौरागढ़ में रेडियोलॉजिस्ट न होने से गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड करने पड़ रहे हैं। कई मरीजों को हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद है। इससे गरीब लोगों को बाजार में महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। उन्होंने खाली चिकित्सकों और अन्य पदों को भरने के साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की मांग भी की। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ डॉ. एचसी पंत को सौंपा गया। इनमें मोहित पांडेय, महेश भट्ट, सुनील धामी, दीपक, भूरा लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed