फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No pul in Runathal

केवट बनकर ग्रामीणों को नदी पार करा रहे सैनिक लक्ष्मण सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
No pul in Runathal
ग्रामीणों को कंधे में रखकर रामगंगा नदी पार कराते सैनिक लक्ष्मण सिंह। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग विकासखंड के रुनाथल और मल्ली गंगोरा क्षेत्र की 1500 की आबादी के लिए रामगंगा नदी पर पुल की सुविधा तक नहीं है। क्षेत्रवासी तैरकर नदी पार करते हैं। इन दिनों छुट्टी पर घर आया एक सैनिक ग्रामीणों को कंधे पर बैठाकर नदी पार करा रहा है।
विज्ञापन

बेड़ीनाग की ग्राम पंचायत रुनाथल, सेरा गंगोरा, काफलखोरी, मल्ली गंगोरा, बेलखेत, डांसीखेत, बरमतड़ी, मुठलीगाड़ रामगंगा नदी के किनारे बसे हैं। यह गांव मुवानी कस्बे के ठीक सामने स्थित हैं। लगभग डेढ़ हजार की आबादी के लिए रामगंगा नदी पर पुल नहीं बना है। ग्रामीणों को पुल से आवाजाही करने के लिए छह किमी की पैदल दूरी तय कर चोपड़ा जाना पड़ता है। इसमें आने-जाने में तीन घंटे से अधिक का समय लग जाता है। ऐसे में गांव के लोग नदी से ही आवाजाही करना पसंद करते हैं, लेकिन बरसात में यह संभव नहीं हो पाता है। शीतकाल में भी ठंडे पानी में आवाजाही करना आसान नहीं होता। इन दिनों छुट्टी पर घर आए सैनिक लक्ष्मण सिंह ग्रामीणों को नदी पार करा रहे हैं। इन गांवों के बच्चे भी पढ़ने के लिए मुवानी आते हैं। राशन और अन्य जरूरी सामान के लिए भी ग्रामीणों को मुवानी या थल जाना पड़ता है। जान जोखिम में डालकर आवाजाही करना ग्रामीणों की मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्व सैनिक दीवान सिंह का कहना है कि पूर्व में दो महिलाएं और 15 वर्षीय किशोर नदी के तेज बहाव में बह गया था। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाते समय खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। बीमारों को बांस के डंडे पर बैठाकर नदी पार कराई जाती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed