फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Parking in Simalgair

सिमलगैर वार्ड में पार्किंग की समस्या का हो समाधान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
No Parking in Simalgair
पिथौरागढ़ के सिमलगैर वार्ड में अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सिमलगैर वार्ड के लोग पार्किंग की समस्या से बेहद परेशान हैं। क्षेत्र में कोचिंग संस्थान होने के कारण यहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इस कारण कई बार यहां पर लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। वार्ड में पेयजल की भी समस्या गंभीर है।
विज्ञापन

लोगों ने नगर में डामरीकरण के बाद सीवर लाइन के लिए खोदी जा रही सड़कों पर नाराजगी जताई। कहा कि अगर सीवर लाइन के चैंबरों को पूर्व में ही चिह्नित किया जाता तो हॉटमिक्स सड़क खराब होने से बच जाती। दोबारा किया जा रहा गुणवत्ताविहीन डामरीकरण पैसों की बर्बादी है।
विज्ञापन

अमर उजाला आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को सिमलगैर वार्ड में लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने बताया कि शहर के बीचोंबीच होने के बाद भी वार्ड में कई समस्याएं हैं। वार्ड में पेयजल किल्लत की समस्या गंभीर है। कई बार पानी न आने के कारण लोगों को नौलों और धारों से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में कई शैक्षणिक संस्थान हैं, जहां पर स्कूल, महाविद्यालय के छात्रों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा पढ़ने आते हैं। ऐसे में कई बार उनके पास वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं होती। लोगों ने बताया कि पुलिस ने नो पार्किंग का बोर्ड लगा तो दिया, लेकिन वाहन पार्किंग नहीं बताई। लोगों ने कहा कि लंदन फोर्ट के पीछे बनी पार्किंग को जल्द चालू किया जाए।

वहां वार्ड के लोगों को वाहन पार्क करने की अनुमति दी जाए। ताकि पार्किंग की समस्या से निपटा जा सके। कई जगह बिजली और फोनों के अव्यवस्थित तार लोगों की मुश्किलें बढ़ा देते हैं। इन्हें दुरुस्त करने की जरूरत है। इस मौके पर रोहित जोशी, रोहित चंद, कपिल जोशी, रवि, विकास, देव सिंह मेहता, पंकज आदि ने समस्याएं रखीं।
ये समस्याएं भी उठीं
- वार्ड में पानी के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जल संस्थान को क्षेत्र में पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की गई।
- लंदन फोर्ट पार्किंग को जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई, जिससे क्षेत्र में पार्किंग की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
लोगों की मांग-
- लावारिस जानवरों से निजात दिलाने के लिए पालिका से आश्रय बनाने की मांग गई।
- यूपीसीएल और बीएसएनएल से अव्यवस्थित तारों के जाल सुधारने अपील की गई।
- गर्मी में पानी की समस्या सुलझाने के लिए वार्ड में पेयजल आपूर्ति के इंतजाम हों।
- वार्ड के लोगों को सीवर लाइन संयोजन की सुविधा दी जाए।
वार्ड के लोगों के घरेलू सीवरों को सीवर लाइन से जोड़ने की व्यवस्था की जाए। जल निगम को अपने चैंबर चिह्नित कर व्यवस्थित ढंग से कार्य करना चाहिए।
-अनिल जोशी (हनुमान भाई), सभासद
वार्ड में पेयजल की समस्या गंभीर है। जल संस्थान को गर्मी में पानी की उचित व्यवस्था बनानी चाहिए। इससे उन्हें पेयजल के लिए भटकना न पड़े।
-नवीन चंद्र पुनेठा
वार्ड में कई बार लावारिस जानवरों के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पालिका को आवारा जानवरों के लिए आश्रय बनाना चाहिए।
-गणेश जोशी
शहर के बीचोंबीच होने के कारण इस वार्ड में पार्किंग की बड़ी समस्या है। कई बार दुकानों के आगे खड़े वाहन कारोबार में बाधक बन रहे हैं।
-राकेश भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed