फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Water in Belpatti Gangolihat

बेलपट्टी क्षेत्र में पानी के लिए तरसे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No More Water in Belpatti Gangolihat
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेलपट्टी के 40 गांवों की 25 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। गांव के लोग चार किमी दूर से पीने का पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। कहीं घोड़ों से पानी का ढुलान किया जा रहा है। स्थिति यह है कि परिवार का एक आदमी पूरे दिन पानी की व्यवस्था करने में ही जुटा है।
विज्ञापन

बेलपट्टी के नाली, अस्कोड़ा, रौतेड़ा, चहज, नग्लटी, बुंगली, बडेना, पाली पलियाल आदि गांवों के लोग चिलचिलाती गर्मी में पेयजल की समस्या से परेशान हैं। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। कुछ गांवों में घोड़ों से पानी मंगाया जा रहा है। इस क्षेत्र के लिए पानी की योजनाएं न होने से सालभर जल संकट बना रहता है। गर्मियों में नौले, धारों का जल स्तर घटने से समस्या बढ़ जाती है। पानी की कमी के कारण लोगों के लिए शादी या अन्य समारोह में भोजन की व्यवस्था करनी मुश्किल हो जाती है। लोग तीन-चार दिन पहले ही नौलों से पानी एकत्र करने में जुटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बेलपट्टी पंपिंग योजना का इंतजार
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेल पट्टी के 25 ग्राम पंचायतों के लोग वर्षों से बेलपट्टी पंपिंग योजना की राह देख रहे हैं, लेकिन पंपिंग योजना में काम शुरू नहीं हो पाया है। यह पंपिंग योजना 47 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। इस योजना के बनने से बेलपट्टी क्षेत्र की 25000 की आबादी की प्यास बुझेगी। जिला पंचायत सदस्य कल्याण राम ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र पंपिंग योजना बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed