फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No More Trades in Ganai Gangoli Polytechnic

राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई में दो नए ट्रेड खोलने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
No More Trades in Ganai Gangoli Polytechnic
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गणाईगंगोली। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई गंगोली में नए ट्रेड खोलने की जरूरत है। लंबे समय से यहां पर दो ही ट्रेडों का संचालन हो रहा है जबकि 1.40 करोड़ की लागत से बने पालीटेक्निक में छात्रावास भी बनाया गया है, लेकिन अन्य ट्रेड न होने के कारण यहां बना छात्रावास भी किसी के काम नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से पॉलीटेक्निक में छात्र संख्या भी नहीं बढ़ी है। वर्ष 2006 में खुले पॉलीटेक्निक कॉलेज में 16 वर्ष बाद भी ट्रेडों की संख्या में नहीं बढ़ सकी है। लोगों ने नए ट्रेड खोलने की मांग की है। पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य विनय शर्मा ने बताया कि कॉलेज में आईटी और मेकेनिकल ट्रेड हैं। आईटी में 15 छात्र और मेकेनिकल में 52 छात्र अध्ययनरत हैं। आईटी में तीन लेक्चरर और एक एचओडी का पद स्वीकृत है। कॉलेज में मात्र एक प्रवक्ता और एक अनुदेशक ही है। मेकेनिकल ट्रेड में तीन प्रवक्ता और एचओडी का एक पद स्वीकृत है। इसमें मात्र एक लेक्चरर और एक अनुदेशक उपलब्ध है।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई गंगोल वर्ष 2006 में खुला था। 16 वर्ष पूरे होने के बाद भी कॉलेज में मात्र दो ट्रेड हैं। - देवेंद्र मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता, गणाई गंगोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक गणाई में नए ट्रेड जल्दी शुरू होने चाहिए। इससे युवकों को डिप्लोमा करने का मौका मिलेगा। - गोलू पथनी, छात्र, राजकीय महाविद्यालय गणाई।
नए ट्रेड न खुलने से छात्र संख्या कम हो रही है। ट्रेड खोलने के लिए मुख्यमंत्री और तकनीकी शिक्षा मंत्री से संपर्क किया जाएगा। - नारायण राम आर्य, पूर्व विधायक, गंगोलीहाट।

पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड खोलने के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा सचिव से बात हुई है। जल्दी ही पॉलीटेक्निक में नए ट्रेड खुल जाएंगे। - मीना गंगोला, पूर्व विधायक, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed