{"_id":"61e8560807e6cf1f4324ac4a","slug":"no-more-candidates-for-election-pithoragarh-news-hld451421377","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लड़ने के लिए ‘सैनिकों’ की घोषणा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लड़ने के लिए ‘सैनिकों’ की घोषणा आज
विज्ञापन
No More Candidates For Election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारों की धड़कनें आज खत्म होने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ की चार विधानसभा सीटों से कांग्रेस के 18 दावेदारों की सूची आला कमान को भेजी गई है। भाजपा में प्रदेश से आए पर्यवेक्षकों ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से राय शुमारी कर उम्मीदारों की सूची बनाकर हाईकमान को भेज दी है। संभवत: आज दोनों की प्रमुख दल प्रत्याशियों का एलान कर दें।
पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट और धारचूला विधानसभा सीटों से तैयारी कर रहे प्रत्याशियों का इंतजार 20 जनवरी को खत्म हो जाएगा। सभी दावेदार पार्टी के लिए प्रचार करने के साथ ही हाई कमान से जानी होने वाली सूची की राह देख रहे हैं। कांग्रेस से पिथौरागढ़ विधानसभा से दो, गंगोलीहाट से सात, डीडीहाट से आठ और धारचूला से सिर्फ एक नाम आलाकमान को भेजा गया है। जबकि भाजपा से पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से पालिकाध्यक्ष ने खुले मंच से टिकट की दावेदारी पेश की है।
दोनों पार्टियां खेल सकती हैं नया दांव
पिथौरागढ़। इस बार भाजपा-कांग्रेस नया दांव खेल सकती है। भाजपा गंगोलीहाट और धारचूला तो कांग्रेस डीडीहाट में कुछ नया करने की तैयारी में हैं। हालांकि सभी प्रत्याशियों के नाम को लेकर सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिले की चार विधानसभा सीटों से 18 नामों की सूची केंद्र को भेजी गई है, जिस पर आला कमान को फैसला लेना है। 20 या 21 जनवरी को सूची आला कमान जारी करेगा। उम्मीदवारों का बदलाव केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है। सूची आने के बाद पता चलेगा। - त्रिलोक सिंह महर, कांग्रेस, जिलाध्यक्ष।
राज्य से आए पर्यवेक्षकों ने चारों विधानसभाओं के लिए कुछ मानक तय किए थे। जिसके आधार पर मंडल स्तर के पदाधिकारियों से भी राय शुमार की गई। उसी आधार पर नामों की सूची पर्यवेक्षकों ने बनाई है। कल तक नामों की सूची जारी हो सकती है। - वीरेंद्र सिंह वल्दिया, भाजपा, जिलाध्यक्ष।