फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Mobile Signal in Ranthi

ऑनलाइन पढ़ाई के नेटवर्क ढूढने दो किमी दूर जा रहे हैं बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
No Mobile Signal in Ranthi
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्वीटी क्षेत्र में लोग बदहाल संचार सेवा से परेशान हैं। आलम ये है कि बच्चे दो किमी दूर जाकर ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। बावजूद इसके व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संचार सेवा की बदहाली के कारण रांथी क्षेत्र के ग्रामीण और बच्चे परेशान हैं। मोबाइल फोन में सिग्नल न आने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दो किमी दूर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद राम का कहना है कि माहभर से क्षेत्र के सैणरांथी, बेडूमहर, किमखेत में किसी भी संचार कंपनी के नेटवर्क नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क न होने से कोविड काल में लोग परिजनों से कुशलक्षेम भी नहीं पूछ पा रहे हैं। इस समय स्कूल बंद होने से छात्र-छात्राओं को स्कूल का काम ऑनलाइन करना पड़ रहा है।

सिग्नल न आने से दो किमी दूर जाना पड़ता है। उनका कहना है कि कई बार संचार कंपनियों को पत्र लिखने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed