{"_id":"5ff49f418ebc3e31695fbfc3","slug":"no-lockdown-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4100098114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी माह के प्रत्येक शनिवार और रविवार दुकानें बंद नहीं रखेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी माह के प्रत्येक शनिवार और रविवार दुकानें बंद नहीं रखेंगे व्यापारी
विज्ञापन
विधायक चंद्रा पंत से मिलते व्यापारी।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। व्यापारी जनवरी में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन न करने के लिए मुखर हो गए हैं। व्यापारियों ने विधायक चंद्रा पंत से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं करेंगे।
मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशीष सौन और कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक चंद्रा पंत से मुलाकात की। कहा कि जनवरी में हर शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया था। उस समय नगर को सैनिटाइज कर कोरोना के सैंपल लेने की बात भी कही गई थी। शनिवार और रविवार बंद के दिन न तो सैनिटाइजेशन किया गया और न ही सैंपलिंग की गई। लॉकडाउन का मतलब सिर्फ बाजार बंद करना ही नहीं है। इस दौरान विधायक ने कहा कि मामले को लेकर वे जल्द डीएम से वार्ता करेंगी। वे हमेशा व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री ने किया लॉकडाउन का विरोध
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी विपिन पांडे ने पिथौरागढ़ में शनिवार और रविवार के लॉकडाउन का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने व्यापार मंडल और स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर लॉकडाउन होने की बात कही है, जबकि बंद में सिर्फ व्यापारी ही शामिल रहे। प्रशासन ने वाहन, शराब की दुकानें, बैंक और सरकारी कार्यालयों को बंद नहीं कराया।