फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Kumaun University in Pithauragarh

अब पिथौरागढ़ में नहीं होगी कुमाऊं विश्वविद्यालय की पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
No Kumaun University in Pithauragarh
No Kumaun University in Pithauragarh
पिथौरागढ़। कैंपस का दर्जा मिलने के बाद पिथौरागढ़ में दशकों बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की पढ़ाई बंद हो जाएगी। नये शैक्षिक सत्र में छात्रों को पूरी तरह एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम के तहत पठन-पाठन करना होगा। इसके लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ को ही एसएस जीना विश्वविद्यालय के कैंपस का दर्जा दिया गया है। अभी इसमें दोनों विश्वविद्यालयों की कक्षाओं का संचालन हो रहा है। पिथौरागढ़ महाविद्यालय और कैंपस में इस सत्र में कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। नये शैक्षिक सत्र में बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमएसी, एमकॉम में पूरी तरह एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के कोर्सों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कैंपस का अभी अधिग्रहण नहीं हुआ है। यदि इस सत्र में अधिग्रहण नहीं हुआ तो सरकारी कॉलेज बने रहने की स्थिति में भी एसएसजे के कोर्सों में ही छात्रों को प्रवेश मिलेगा। हालांकि शासन को कैंपस भवन निर्माण के लिए और अन्य व्यवस्थाओं के लिए चार करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपस कब अधिग्रहण करता है, इसमें समय है, लेकिन सभी कोर्स एसएसजे अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के ही चलाए जाएंगे। राजकीय कॉलेज होने पर भी एसएसजे के ही कोर्स चलेंगे। - पुष्कर सिंह बिष्ट, प्रभारी प्राचार्य, पिथौरागढ़ महाविद्यालय व कैंपस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed