फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Infrastructure in Pithauragarh

अनियोजित विकास की भेंट चढ़ गया पिथौरागढ़ शहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
No Infrastructure in Pithauragarh
कंक्रीट का जंगल बनता जा रहा है पिथौरागढ़ शहर। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एक लाख की आबादी वाला पिथौरागढ़ शहर अनियोजित विकास की भेंट चढ़ गया। तेजी से फैलते जा रहे शहर में जरूरी सुविधाओं का घोर अभाव है। शहर के आधे हिस्से में सीवर लाइन की सुविधा नहीं है। उचित संपर्क मार्ग और निकास नालियों के न होने से नगरवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर का तेजी से विस्तार होता जा रहा है। पिछले एक दशक में शहर जाजरदेवल-वड्डा और सुकौली तक जुड़ चुका है। जिस रफ्तार से शहर का विस्तार हो रहा है उस हिसाब से नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 20 वार्डों वाले पिथौरागढ़ शहर के आधे हिस्से में अभी सीवर की सुविधा नहीं है। हालात यह हैं कि बाजार में सीवर खुली नालियों में बहता रहता है। दौला वार्ड सहित नगरपालिका में शामिल नए वार्डों में रास्ते, नाली निकासी, स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं मिल पाई है। नाली निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। यह पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। बाजार क्षेत्र की नालियों में पानी के पाइपों का जाल बिछा है। जगदंबा कॉलोनी, कृष्णापुरी, सेरा सहित बाजार में भी कई हिस्से ऐसे हैं जहां राहगीरों के लिए केवल डेढ़-दो फीट चौड़ी संकरी गलियां हैं। लोग उचित मार्ग न होने से दोपहिया वाहन तक नहीं रख पाते हैं। वाहन स्वामियों को अपने वाहन सड़क सड़क किनारे ही छोड़ने पड़ते हैं। शहर के कई लोग धारों से पानी ढोने को मजबूर हैं। जनमंच के संयोजक भगवान सिंह रावत का कहना है कि यह समस्या अनियोजित विकास का नतीजा है, जबकि शहर में बनने वाले घरों तक रास्ता, पानी, रात्रि प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। आरटीआई कार्यकर्ता सुबोध बिष्ट का कहना है कि गृह कर और तहबाजारी वसूलने में व्यस्त नगर पालिका नागरिकों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं दिला सकी है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि हर वार्ड में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को उचित संपर्क मार्ग, पानी और रात्रि प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। नए वार्डों में भी सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। शेष हिस्से में शीघ्र ही सीवर लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed