फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No gas for 25 days

पिथौरागढ़ के सल्ला के लोगों को 25 दिन से नहीं मिली गैस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
No gas for 25 days
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लाॅक के सल्ला गांव के लोगों को 25 दिनों से गैस नहीं मिल पाई है। गैस विभाग से बार- बार कहने के बाद भी गांव के लोगों को सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान राकेश सिंह घटाल ने बताया विभाग ने पहले 16 मार्च उसके बाद 22 मार्च फिर छह अप्रैल को गांव में सिलिंडर की गाड़ी भेजने की बात कही थी। मंगलवार को गांव के लिए सिलिंडर की गाड़ी भेजी गई। क्षेत्र के सैकड़ों लोग सुबह 10 बजे से तीन बजे तक गैस का इंतजार करते रहे। सिलिंडर लेने के लिए पांच किमी दूर तरगड़ा तोक से भी लोग आए थे। सिलिंडर रास्ते में ही बंटने से गाड़ी सल्ला तक नहीं पहंच पाई। गांव के लोगों को वापस खाली सिलिंडर के साथ वापस जाना पड़ा। गांव के लोगों ने बताया क्षेत्र के कुछ परिवारों के पास गैस खत्म हो चुकी हैं। सिलिंडर न मिलने से लोगों को लकड़ियों से आग जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है। गांव में शीघ्र सिलिंडर भेजने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed