{"_id":"6acbcaa8eacb3975a40b828f","slug":"no-flight-will-operate-between-pithoragarh-and-delhi-today-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-147809-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच उड़ान नहीं भरेगा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज पिथौरागढ़-दिल्ली के बीच उड़ान नहीं भरेगा विमान
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच सोमवार को यात्री विमान उड़ान नहीं भरेगा। तकनीकी कारणों से यह विमान सेवा रद कर दी गई है। इससे यात्री परेशान हैं।
पिछले सितंबर माह में पिथौरागढ़ और दिल्ली के बीच सप्ताह में छह दिन 42 सीटर विमान सेवा शुरू हुई थी। पिथौरागढ़-देहरादून के बीच भी सप्ताह में पांच दिन उड़ानें संचालित होती हैं हालांकि खराब मौसम और तकनीकी समस्याओं के कारण यह सेवा शुरुआत से ही बार-बार बाधित होती रही है।
सोमवार को उड़ान रद होने की सूचना पर कई यात्रियों को अपनी यात्राएं टालनी पड़ीं। कंपनी आमतौर पर तकनीकी खराबी को रद होने का कारण बताती है लेकिन सूत्रों का कहना है कि विमानों की कमी सेवा के सुचारु संचालन में बड़ी बाधा है।
विज्ञापन
आज मौसम रहने की उम्मीद
बीते शनिवार को पिथौरागढ़ से सभी रूटों पर विमान और हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रूप से संचालित हुई। सोमवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस कारण हल्द्वानी-पिथौरागढ़-मुनस्यारी रूट पर हेलिकॉप्टर सेवा जारी रहने की संभावना है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ रूट पर भी हेलिकॉप्टर सेवा सुचारु रहने की उम्मीद है।
-- -- --
कंपनी की ओर से सोमवार को दिल्ली-पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा कैंसिल रहने की सूचना दी गई है। इसकी पूर्व सूचना यात्रियों को दे दी गई है। मौसम साफ रहने पर सोमवार को हेली सेवा के सुचारु रहने की उम्मीद है। संदीप यादव, निदेशक नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़