फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No Flight From Nainisaini Airport

पर्यटन को तब मिलेगा बढ़ावा जब नैनीसैनी होगा नियमित हवाई सेवा संचालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
No Flight From Nainisaini Airport
पवन जोशी, अध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान न होने से क्षेत्र का पर्यटन कारोबार नहीं बढ़ पा रहा है। करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बनी हवाई पट्टी से नियमित विमान या हेली सेवा का संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में हेरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान उड़ाया गया, जो मार्च 2020 में पिथौरागढ़ लैंड होते समय रनवे पर फिसल गया तब से विमान सेवा ठप हो गई। अक्तूबर 2021 में पवन हंस का हेलिकॉप्टर का संचालन शुरू हुआ, जिसका किराया आठ हजार रुपये है, लेकिन 27 अप्रैल से हेली संचालन भी ठप है। तब से 61 दिन बीत जाने के बाद भी संचालन शुरू नहीं हो सका है। नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ान का संचालन नहीं हो पा रहा है। अक्सर देश विदेश से आने वाले पर्यटक नैनीताल से आगे नहीं आ पा रहे हैं। हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन नियमित सेवा शुरू न होने से पर्यटक भी नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान या हेली संचालन होता तो पर्यटक भी लगातार आते, जिससे क्षेत्र का पर्यटन कारोबार बढ़ता। दिल्ली-देहरादून सहित अन्य शहरों के लिए आने-जाने में लोगों को सुविधा होती। - पवन जोशी, अध्यक्ष, जिला उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित विमान सेवा संचालन की कवायद सरकार को करनी चाहिए, जिससे होटल कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा। संचालन नियमित होगा तो पिथौरागढ़ को मानचित्र में भी पहचान मिलेगी। - राजेंद्र भट्ट, अध्यक्ष, जिला होटल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed