{"_id":"652cc168352bb120c70d6c59","slug":"no-flight-froam-nainisaini-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5805-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सपने तक सीमित हवाई सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सपने तक सीमित हवाई सफर
Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के लोग वर्ष 1990 के दशक से विमान सेवा का सपना देख रहे हैं। फ्लाई बिग कंपनी की विमान सेवा संबंधी गतिविधियां अप्रैल से चल रहीं हैं। यहां 12 अक्तूबर को पीएम के दौरे से भी लोगों को विमान सेवा के संचालन की उम्मीद थी लेकिन अब लोगों का धैर्य जवाब देता जा रहा है।
लोगों का कहना है कि विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए वर्ष 1991 में नैनीसैनी हवाई पट्टी बनाई गई। व्यावसायिक उड़ान के लिए यहां 65 करोड़ रुपये की लागत से रनवे का विस्तार किया गया।
नवंबर 2015 में नौ सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग की गई। कई कमियों के कारण 26 जनवरी 2016 से नियमित उड़ान शुरू नहीं हो सकी। मार्च 2020 में रेनवे पर विमान फिसलने के कारण वर्ष 2019 में शुरू हेरिटेज एविएशन की विमान सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन
अक्तूबर 2021 में शुरू पवन हंस की हेलिकॉप्टर सेवा भी 2022 से बंद है। इस साल फ्लाई बिग कंपनी के साथ सरकार का करार होने के बावजूद विमान नहीं पहुंच सका। इस कारण देहरादून, दिल्ली जाने के लिए 18 घंटे के सफर से जनता परेशान हो रही है।
प्रधानमंत्री ने दोबारा पिथौरागढ़ आकर जिले की शोभा बढ़ाई है। कांग्रेस उनका स्वागत करती है लेकिन केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी की विमान सेवा के लिए अगर पीएम कुछ कहते तो जनता को अधिक खुशी होती। - अंजू लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
फ्लाई बिग कंपनी की विमान सेवा शुरू होती तो आम लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलता लेकिन कंपनी की वेबसाइट पर दिख रहा कमिंग सून हिंडन, लुधियाना, बठिंडा, देहरादून, पिथौरागढ़ सिर्फ डिजिटल खुशियां दे रहा है। -तपन रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष।